फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन की बैरीकेटिंग हटाकर खुले आम हो रही लोगों की आवाजाही

विज्ञापन
पुरानी बजरिया टूटी पड़ी बैरीकेटिंग - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील तो किया जा रहा है, लेकिन देखरेख के अभाव में बैरिकेडिंग हटाकर लोगों खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी ही स्थिति मोहल्ला पुरानी बजरिया की है, जहां पर बैरिकेडिंग को तोड़कर किनारे रख दिया गया है और लोगों का आवागमन शुरु हो गया है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा बना है।
विज्ञापन

संक्रमण रोकने के लिए जिला प्रशासन तमाम प्रयास कर रहा है। संक्रमित क्षेत्र के 250 मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जा रहा है। आवाजाही रोकने के लिए चारों ओर के रास्तों में बैरिकेडिंग लगाकर सील किया जा रहा है। यहां पर वाहन व हाथ ठेला के प्रवेश को भी अनुमति नहीं दी गई है।
लेकिन, आवागमन रोकना तो दूर बल्ली भी रास्ते में नजर नहीं आ रही हैं। ऐसी स्थिति मोहल्ला पुरानी बजरिया में हनुमान मंदिर के पास की है। यहां बीते दिनों एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया, जिस पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोका गया है। लेकिन, यहां पर रास्ते में लगी बल्ली को हटा दिया गया है। इससे लोग बेखौफ होकर आवाजाही कर रहे हैं। बैरिकेडिंग के बाद किसी ने भी स्थिति की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

बढ़ते संक्रमण से नहीं ले रहे सीख
जिले में जुलाई की शुरुआत से लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। तीन माह में केवल आठ संक्रमित मरीज पाए गए थे, अब जुलाई में बढ़कर संख्या 111 पहुंच गई है। संक्रमण बढ़ने के बाद भी जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इससे लोग नियमों की धज्जियां उड़ाकर संक्रमित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन में बेखौफ घूमकर संक्रमण फैलने को बढ़ावा दे रहे हैं।
वार्ड नंबर सात पुरानी बजरिया में बैरिकेडिंग हटाकर आवागमन करने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी मौके पर जांच कराकर बल्लियों को स्थापित किया जाएगा। किसी को बेवजह घूमने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

- गजल भारद्वाज, उपजिलाधिकारी सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें