फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी का बंद रहा बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-31
विज्ञापन

फोटो सहित क्रमांक = 5,6
कैप्सन - नगर में गस्त करती पुलिस
------------------------------
भीम आर्मी का बंद रहा बेअसर
एसडीएम और सीओ को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर/तालबेहट। भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा रविवार को बुलाया गया भारत बंद का आह्वान जनपद में बेअसर रहा। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शहर के अंबेडकर पार्क में एकत्रित होकर बैठक की और केंद्र सरकार द्वारा धार्मिकता के आधार पर सीएए को विरोध किया। उन्होंने राष्ट्रपति व गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व सीओ को सौंपा।
भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान मेें केंद्र सरकार द्वारा सीएए धार्मिक आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 तक भारत आने वाले अल्पसंख्यकों जिसमें हिंदू, बौद्घ, जैन, सिख और ईसाइयों को भारत की नागरिकता देने से भारत के संविधान के अनुच्छेद 14 का खुला उल्लंघन है। सरकार का इस अधिनियम को पारित करना संविधान विरोधी कार्य है। भीम आर्मी इस अधिनियम को वापस करने का अनुरोध करती है। सीएए के बाद गृह मंत्री द्वारा एनआरसी व एनपीआर को सख्ती से लागू करने व सीएए के मामले में एक इंच भी पीछे न हटने के बयान बार-बार देने से एससी, एसटी, ओबीसी व माइनोरिटी धर्म में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। संविधान के मूल अधिकारों का हनन हो रहा है। जिसका वह विरोध करते हैं। ज्ञापन पर भीम आर्मी जिलाध्यक्ष मोतीलाल गौतम, कुंवरलाल, किशोरीलाल, विष्णु, कमलेश अहिरवार आदि के हस्ताक्षर हैं। उधर, तालबेहट में रविवार को भीम आर्मी द्वारा किया गया बंद पूरी तरह बेअसर रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह की अगुवाई में कोतवाली पुलिस ने दिन में दो बार सड़कों पर पैदल गश्त किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा नगर में पुलिस के साथ भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर भीम आर्मी द्वारा रविवार को बंद का आह्वान किया गया था। लेकिन, कोई असर नहीं हुआ। सुबह नौ बजे के बाद कोतवाली पुलिस ने नगर की गलियों में गश्त किया तो पूरे नगरवासी अचंभित हो गए। बाजार में पहले की तरह भीड़- भाड़ रही। नगर में बंद पूरी तरह से बेअसर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें