फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ट्रेनों में नहीं मिल रहा आरक्षण, सीट के लिए मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। दीपावली से पहले लोगों का अपने घरों के लिए आना-जाना शुरू हो गया है। बुधवार को अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल रहीं। सामान्य कोच में जगह न मिलने पर यात्री स्लीपर कोच में चढ़ गए, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एक सप्ताह तक गोरखपुर, दिल्ली की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हैं। गोरखपुर जाने वाली यशवंतपुर गोरखपुर एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, सीएसटीएम गोरखपुर एक्सप्रेस एवं राप्तीसागर एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी के सभी कोचों में 16 से 19 अक्तूबर तक आरक्षण की बुकिंग बंद हो गई है। वहीं, दिल्ली की ओर जाने वाली सचखंड एक्सप्रेस, हीराकुंड एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, पंजाबमेल एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, पातालकोट एक्सप्रेस, दक्षिण एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोचों में आरक्षण 16 से 19 अक्तूबर तक होने के कारण बुकिंग बंद कर दी गई है।
अधिकांश ट्रेनों में तत्काल में भी आरक्षण उपलब्ध नहीं बता रहा है, जिससे यात्रियों को दीपावली के चलते ट्रेनों में आरक्षण के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सीटें नहीं मिलने के चलते यात्रियों को जनरल या फिर वेटिंग टिकट लेकर सामान्य डिब्बों में ही यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जबकि, जनरल डिब्बों में भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट जा रही है तो कई लोगों ने अपनी यात्रा ही निरस्त कर दी है। अब लोग तत्काल टिकट लेने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। उन्हें उम्मीद है कि काउंटर पर तत्काल टिकट मिल सकती है। हालांकि, तत्काल के लिए भी रोजाना काउंटर पर लंबी कतार लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें