फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी अभिभावक से नहीं ली जाए लेटफीस

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। डीएम ने जनपद के बेसिक और माध्यमिक विद्यालय संचालकों के साथ विद्यालय शुल्क के संबंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसी भी अभिभावक से लेटफीस नहीं लेने के निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि शासन द्वारा किसी माह की फीस माफी के संबंध में कोई निर्देश वर्तमान समय तक नहीं दिए गए हैं। यदि कोई अभिभावक इस संकट के समय आर्थिक स्थिति के कारण फीस नहीं दे पाता है तो ऐसे अभिभावकों से आगामी माह में विद्यालय संचालकों द्वारा कोई लेटफीस नहीं ली जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अप्रैल, मई एवं जून में बच्चों से परिवहन संबंधी कोई शुल्क नहीं लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शासन द्वारा यह भी निर्देश दिए गए हैं कि विद्यालय शुल्क में कोई वृद्धि सत्र 2020-21 में नहीं की जाएगी। बच्चों की ड्रेस एवं किताबों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज ने कहा कि जनपद के विद्यालय इस महामारी के समय में प्रशासन का पूर्ण रुप से सहयोग दे रहे हैं। विद्यालय संचालक अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उदारतापूर्वक विद्यालय शुल्क लें। विद्यालय संचालक इस समय शिक्षा का पूर्ण सहयोग करें। विद्यालय संचालकों को कोई भी समस्या होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराएं।
विद्यालय संचालकों ने कहा कि कोरोना महामारी के वैश्विक संकट के समय शासन एवं प्रशासन के निर्देशों का पूर्णत: पालन करेंगे। जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने निर्देश दिए कि प्राइवेट स्कूलों के संचालक इस महामारी के समय अभिभावकों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विद्यालय शुल्क लेने में हरसंभव सहायता प्रदान करें। किताबों की दुकानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाई जाए। विद्यालय संचालक विद्यालय में कार्यरत प्राइवेट कर्मचारियों से सोशल डिस्टेंसिंग एवं नियम-शर्तों का पालन कराते हुए कार्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक एके विजेता, विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें