फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रक्तचाप व मुधमेह की नहीं हो पा रही जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुगर की जांच के लिए ग्लूकोमीटर तक नहीं
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। अस्पताल की पैथोलाजी में करीब डेढ़ साल से शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच बंद चल रही है इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। ग्लूकोमीटर न होने से कुछ मरीज तो निजी अस्पतालों में जाकर उपचार और जांच करा रहे हैं वहीं कुछ को इधर- उधर भटकना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल में शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच दो प्रकार से जांच की जाती है। इनमें एक ग्लूकोमीटर व एनालाइजर है। ग्लूकोमीटर के लिए दिए गए सैंपल की जांच एक मिनट में आ जाती है। एनालाइर की जांच कम से कम 30 मिनट में आती है। अधिकांश लोग ग्लूकोमीटर जांच कराना चाहते हैं। इससे तत्काल रिपोर्ट मिलने से लोगों को उपचार भी तुरंत ही मिल जाता है लेकिन जिला अस्पताल में ग्लूकोमीटर से जांच बंद चल रही है। इससे लोगों को मजबूरन ही एनालाइजर से जांच कराना पड़ रही है। जिसकी रिपोर्ट के लिए दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। दोपहर डेढ़ बजे रिपोर्ट मिलती है। तब तक चिकित्सक ओपीडी छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में मरीजों को उसी दिन मर्ज का उपचार नहीं मिलता है। कई मरीज रिपोर्ट समय पर न मिलने व दर्द से परेशान होकर निजी चिकित्सकों का सहारा लेते हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में इलाज नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

----
एक चिकित्सक के सहारे दो अल्ट्रासाउंड सेंटर
जिला चिकित्सालय पुरुष में अल्ट्रासाउंड में डॉ. अनुराग यादव तैनात है, जो मरीजों के अल्ट्रासाउंड करते हैं। जिला महिला चिकित्सालय में डॉ. गजेंद्र सिंह नियुक्त हैं, जो अवकाश पर चल रहे हैं। ऐसे में महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने गर्भवती महिलाओं को सुविधा के लिए जिला अस्पताल के चिकित्सक को लगाया गया है। ऐसे में एक चिकित्सक के सहारे दो अस्पताल हो गए हैं। इससे पर्याप्त समय तक दोनों अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

---
अस्पताल में कोविड के चलते नए ग्लूकोमीटर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से प्राप्त होते हैं। ग्लूकोमीटर की डिमांड भेजी गई है। मिलते ही ग्लूकोमीटर से जांच कराई जाएगी।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें