फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए वर्ष के पहले दिन थानों में मुकदमा लिखने से किया परहेज

विज्ञापन
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। नए वर्ष के दिन जहां आम लोग अच्छे कामों को खुद करने और दूसरों को भी ऐसी ही सलाह देने में विश्वास रखते हैं, ऐसा ही कुछ जिले के विभिन्न थानों में भी देखने को मिला, जहां पुलिस प्रशासन द्वारा नए वर्ष के पहले दिन नए मुकदमों को लिखने से परहेज किया गया और फरियादियों को भी छोटे-मोटे लड़ाई झगड़ों को खुद ही आपसी सहमति से निपटाने की सलाह भी दी गई। ऐसे में नए वर्ष के पहले दिन थानों में सिर्फ शांति भंग और आबकारी अधिनियम के तहत ही अधिकांश कार्रवाई की गईं।
विज्ञापन

कोतवाली ललितपुर में नए वर्ष के पहले दिन एक जनवरी को शाम तक आबकारी अधिनियम के तहत मात्र दो मुकदमे दर्ज हुए। वहीं, बार थाने में भी आबकारी अधिनिमय के दो मुकदमे दर्ज हुए, बाकी मामलों से दूरी रखी गई। इसी प्रकार मड़ावरा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मात्र दो मुकदमा दर्ज हुए, बाकी निल रहे। गिरार थाना में आबकारी अधिनियम में एक मुकदमा ही दर्ज हुआ। जबकि थाना मदनपुर में कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ। नाराहट थाने में शुक्रवार को कोई भी मुुकदमा दर्ज नहीं किया गया। ऐसा ही हाल महरौनी व सोजना एवं पाली थाने का रहा। जहां आबकारी अधिनियम और शांतिभंग की कार्रवाई ही की गई, जबकि बाकी मामलों में मुकदमा लिखने से परहेज ही रखा गया। तालबेहट और पूराकलां थाने में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। हालांकि पूराकलां थाने में एक वृद्ध की मौत के मामले में ही मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं थानों में ऐसा नहीं रहा कि फरियादी न आए हों। फरियादियों के आने पर थानों की पुलिस ने छोटे मामले में समस्याएं तो सुनीं और संबंधित चौकी पुलिस को मामलों में सूचित भी किया, लेकिन इसके साथ ही फरियादियों को छोटे मामलों में नव वर्ष के पहले दिन झगड़ा करने पर आपसी सामंजस्य बनाने और झगड़ा से परहेज करने की सलाह भी दी। इससे कई फरियादी भी बिना कार्रवाई के ही लौट भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें