फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मतदेय स्थलों पर न बिजली-पानी न शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव में बनाए जाने वाले करीब 133 मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था नहीं है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन कमियों को दूर करने के लिए बीएसए व डीआईओएस को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

चुनाव को देखते हुए मतदेय स्थलों को चिह्नित कर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। मतदान कर्मी या मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सेक्टर अफसरों ने अपने सेक्टर में शामिल मतदेय स्थलों का प्राथमिक भौतिक सत्यापन कर यहां मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता देखी थी। विधानसभा क्षेत्र 226 व 227 अंतर्गत 133 परिषदीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कमियां पाई गईं। 37 विद्यालयों में रैंप, 25 में पेयजल, चार में फर्नीचर, 47 में विद्युत व्यवस्था, 30 में शौचालय उपलब्धता और 17 में बाउंड्री वाल या तो नहीं मिली या खराब अवस्था में है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मतदान से पूर्व इन सभी स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करा ली जाएंगी।
विज्ञापन

-
फैक्ट फाइल
- मतदेय स्थल 1056
- मतदान केंद्र 749
- पुरुष मतदाता 495123
- महिला मतदाता 453036
- थर्ड जेंडर मतदाता 40

विधानसभा वार मतदेय स्थलों पर मिली कमियों की सूची
विधानसभा क्षेत्र का नाम - रैंप - पेयजल - फर्नीचर - विद्युत व्यवस्था - शौचालय - बाउंड्री वाल
ललितपुर-226 - 22 - 06 - 01 - 16 - 16 - 05
महरौनी - 227 - 15 - 19 - 03 - 31 - 14 - 12
योग - 37 - 25 - 04 - 47 - 30 - 17

मतदेय स्थल पर मिली कमियों को दूर करने के लिए डीआईओएस व बीएसए को पत्र लिखा गया है। अन्य मतदेय स्थलों पर भी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा गया है।
अंकुर श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें