फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टपरियन सहरिया बस्ती में चार माह से नहीं जली बिजली

विज्ञापन
electricity bulb - फोटो : electricity bulb
विज्ञापन
मड़ावरा। ब्लाक मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत वड़वार मजरा के टपरियन सहरिया बस्ती में चार माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली नहीं है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर चार महीने से जला पड़ा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी उसे अभी तक बदला नहीं जा सका है। विद्युत विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को बीते चार महीने से बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव मे चार महीने से लाइट नहीं होने से रात्रि के समय अधिक परेशानी होती है। गांव में अंधेरा पसरा रहता है।
- नंदू सहरिया
बिजली की समस्या से समूचा गांव परेशान है। बिजली विभाग ट्रांसफार्मर बदलने का नाम नहीं ले रहा है।
- अरविंद सहरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें