फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरांकलां क्षेत्र के आठ गांव की आपूर्ति हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य मान सिंह यादव यादव एडवोकेट ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर पूराकलां क्षेत्र के आठ गांव की एक सप्ताह से बंद पड़ी बिजली को चालू कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण काल चल रहा है। इसके साथ ही बारिश का मौसम भी चल रहा है। इस दौरान मच्छर जनित बीमारियां पनपती हैं। इनसे बचाव केे लिए लोगों को बिजली की आवश्यकता है, लेकिन विद्युत कर्मियों के द्वारा बीते सप्ताह से पूराकलां क्षेत्र के नत्थीखेड़ा, पठारी, रसगईयां, पूराकलां, सारसेंड, भुचेरा, एवनी, सुनौरी आदि कई गांव की बिजली काट दी है। जबकि क्षेत्र के तीस प्रतिशत लोगों का बिजली बिल जमा है। उन्होंने मांग की है कि बिल जमा नहीं होने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन न काट कर गांव की आपूर्ति ठप कर दी है। इससे बिल जमा नहीं करने वालों के चलते बिल जमा वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने गांव की आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें