फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एक दर्जन मोहल्ला समेत एक गांव हुआ कंटेंनमेंट जोन घोषित

विज्ञापन
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर संक्रमित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया गया है। उपजिलाधिकारी केके सिंह ने कोरोना संक्रमित क्षेत्र के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह से सील कर दिया है। यहां पर किसी व्यक्ति को प्रवेश और बाहर जाने की अनुमति नहीं है। सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में आवश्यक वस्तुएं सब्जी, दूध, फल की सप्लाई मोबाइल बैरियर तक की जाएंगी। कंटेनमेंट जोन घोषित मोहल्लों में शहर के मोहल्ला बड़ापुरा, आजादपुरा, आजादपुरा पुराने अपने रोजगार कार्यालय के पास, गांधीनगर, आजादपुरा रिसाला मंदिर के पास, तालाबपुरा नरसिंह मंदिर के पीछे, तालाबपुरा सुधा सागर स्कूल के पास, मोहल्ला तालाबपुरा अखाड़े के पीछे, सिविल लाइन, नईबस्ती, सिविल लाइन जिला चिकित्सालय के सामने, लक्ष्मीपुरा, छत्रसालपुरा, रैदासपुरा, कटरा बाजार छत्रसालपुरा, मोहल्ला गांधीनगर नेशनल कॉवेंट स्कूल के पास, रामनगर एमईएस के पास और ब्लॉक जखौरा के ग्राम मसौराखुर्द को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया है।यहां पर दो पहिया, चार पहिया वाहन व हाथठेला आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। आपात सेवाओं से जुडे़ व्यक्तियों को जांच होने के बाद ही जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन

इन मोहल्लों से हटा कंटेंनमेंट जोन
शहर के मोहल्ला छत्रसालपुरा, महावीरपुरा, तालाबपुरा, नझाई बाजार, रावतयाना, लक्ष्मीपुरा, चांदमारी, पिसनारीबाग, नेहरूनगर, गांधीनगर, गांधीनगर पुलिस चौकी के पास, सिविल लाइन, गांधीनगर व ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम सतगता व खुरा आदि क्षेत्रों में 14 दिन तक दूसरा संक्रमित न मिलने के चलते कंटेनमेंट जोन हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें