फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: करोड़ों की धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में मुख्य सरगना पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एलयूसीसी नाम की चिटफंड कंपनी बनाकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लोगों से धोखाधड़ी का मामला कुछ समय पूर्व सामने आया था। कई थानों में चिटफंड कंपनी के आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमे पंजीकृत किए गए थे। एसपी ने गहनता से जांच पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपियों में शुमार रवि तिवारी सहित आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पाया गया कि चिटफंड कंपनी का मुख्य सरगना समीर अग्रवाल है। उसी द्वारा पूरा मकड़जाल फैलाया गया है। इसके बाद पुलिस समीर अग्रवाल की तलाश में जुट गई। लेकिन, सफलता नहीं मिली। एसपी ने वांछित समीर अग्रवाल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। अब पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समीर अग्रवाल (सागा ग्रुप के चेयरमैन) निवासी मुंबई हाल पता बिजनेश-वे बिल्डिंग नंबर- 10, 4-फ्लोर ऑफिस नंबर-404 दुबई की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एलयूसीसी चिटफंड कंपनी के तार करीब आठ राज्यों के 22 जिलों में फैले हैं। र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें