फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1414 व्यक्तियों की जांच में नहीं मिला एक भी संक्रमित

विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। सोमवार को विभिन्न सेंटरों से लिए 1414 सैंपल की जांच रिपोर्ट में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया। बीते सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण दम तोड़ता नजर आ रहा है। जहां दिसंबर में एक दिन में दस तक संक्रमित रोगी मिल रहे थे। लेकिन जनवरी के दूसरे सप्ताह से कम संक्रमित रोगी मिल रहे हैं। इसको लेकर जनपदवासी राहत महसूस कर रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1414 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 584 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। वहीं ट्रूनॉट से दो व एंटीजन जांच किट से 828 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वर्तमान में 31 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1177 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट ने बताया कि सोमवार को विभागीय टीमों द्वारा लिए गए 1414 सैंपल की जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित नहीं मिला। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें