ललितपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन भी हुई जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिलने से राहत रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2742 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया है। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 22 रह गई है। 2369 सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है।
जनपद में बीते दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार थम गई है। वहीं सप्ताह में दो-तीन दिन एक भी संक्रमित नहीं मिल रहा है। इससे संक्रमण को लेकर राहत बनी हुई है। कम संक्रमित मिलने से एक्टिव केेसों में कमी आ रही है। साथ ही रिकवरी दर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। बुधवार को जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2742 व्यक्तियों के सैंपल लिए। जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। इसको लेकर राहत बनी हुई है। वर्तमान में 22 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2369 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2742 के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट