फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 नंबर गाड़ियां दो अक्तूबर से दौड़ेंगी

Thu, 29 Sep 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी शरद सचान ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करके अपराध की समीक्षा की और आगामी विधानसभा के मद्देनजर मुस्तैदी बढ़ाने के निर्देश दिए। ंउन्होंने जनपद को मिलने वाले 100 डायल सेवा की सौगात के बारे में भी बताया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे के समस्त जनपदों में 100 डायल सेवा की शुरुआत की जा रही है, जिसका शुभारंभ 02 अक्टूबर से होगा। ललितपुर जनपद के लिए इस योजना के तहत चालीस बोलेरो गाड़ी दी जा रही हैं। प्रत्येक गाड़ी पर एक ड्राइवर व दो पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसका संचालन पुलिस अधीक्षक की देखरेख में डायल 100 के कंट्रोल रुम से होगा। वर्तमान में कोई घटना होने के बाद पीड़ित को कोतवाली व थाने आना पड़ता है, लेकिन डायल 100 शुरु होने के बाद सूचना मिलती ही पांच से दस मिनिट के भीतर पुलिस कर्मी खुद ही आपकी सहायता के लिए आपके पास पहुंचेंगें। 

 उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस अधीक्षक समेत समस्त पुलिस अधिकारियों, कोतवाली व थाना निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वह अभी से ही अपने-अपने क्षेत्र के बदमाशों की संपूर्ण जानकारियां जुटाना शुरु कर दें और जिलाबदर आरोपियों पर खास ध्यान दें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर बल्देव सिंह खनेड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें