फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवारी: शहर की तर्ज पर विकास... वाईफाई और वॉयस सिस्टम से गांव हुआ लैस

विज्ञापन
ग्राम पंचायत निवारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- बच्चों और युवाओं के लिए कंप्यूटर लाईब्रेरी और लर्निंग सेटर की व्यवस्था
विज्ञापन

- सीसी कैमरे से हो रही सुरक्षा, ग्रामीणों के लिए आधुनिक पंचायत भवन का निर्माण
- राहगीरों के लिए वाटर कूलर लगे, सस्ते दामों पर हो रही सोलर आटा चक्की से पिसाई
- अमृत सरोवर को प्रधानमंत्री से मिल चुकी है सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर/सिलावन। इच्छा शक्ति हो तो हर मुश्किल काम भी आसान हो जाता है, ऐसा ही कुछ महरौनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत निवारी की प्रधान नेहा वाजपेयी ने कर दिखाया है। गांव में जहां युवाओं और बच्चों के भविष्य को लेकर आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। वहीं, समूचे गांव की सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। आधुनिक पंचायत भवन के साथ-साथ गांव की मूलभूत सुविधाओं जैसे सड़क, बिजली और पानी की भी समुचित व्यवस्था की गई है। शहरों की तर्ज पर विकसित निवारी गांव अन्य पंचायतों के लिए आदर्श स्थापित कर रहा है।
तहसील मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत निवारी में हर वो सुविधा मुहैया कराई जा रही है। जो शहरों में मिलती हैं। यहां ग्रामीणों के लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत सभी सुविधाओं से युक्त पंचायत भवन एवं लर्निंग सेंटर का निर्माण किया गया है, जिसमें प्रधान, सचिव व रोजगार सेवक के लिए अलग-अलग कक्ष के साथ ही बैठक भवन है। पुरुष व महिलाओं के लिए प्रसाधन के साथ ही बाउंड्रीवाल का निर्माण एवं पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीणों को जरूरी काम के लिए अब मुख्यालय तक नहीं जाना पड़ रहा है। युवाओं एवं बच्चों के लिए गांव में लाइब्रेरी और कंप्यूटर लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। समूचे गांव में फ्री वाईफाई नेटवर्क की सुविधा है। जिससे प्रत्येक ग्रामीण को मंडी भाव के साथ अन्य जानकारी आसानी से उपलब्ध होने लगी है। सुरक्षा के लिए समूचे गांव में सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। गांव में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पूरे गांव में वॉयस सिस्टम लगवाए गए हैं। राहगीरों के लिए ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर लगवाए गए हैं। ग्रामीणों को सस्ते दाम पर गेहूं की पिसाई के लिए सोलर आटा चक्की भी पंचायत द्वारा लगवाई गई। इससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है। गांव में ग्रामीणों के आवागमन के लिए आंतरिक गलियों का पक्का निर्माण, पीने के पानी के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। गांव को स्ट्रीट सोलर लाइट से आच्छादित किया जा रहा है। शहर की तर्ज पर हो रहा निवारी ग्राम पंचायत का विकास अन्य ग्राम पंचायतों के लिए रोल मॉडल बन सकती हैं।
विज्ञापन

00000
अमृत सरोवर को मिली प्रधानमंत्री की सराहाना
निवारी गांव में गर्मी में जल संकट को कम करने, भूजल स्तर को बढाने, गांव में पशु-पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने के साथ गांव में रोजगार उपलब्ध कराए जाने के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया। जिसकी सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी।
000
मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना की धनराशि से संभव हुआ विकास
ब्लाॅक महरौनी अंतर्गत ग्राम पंचायत निवारी को मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना के तहत 35 लाख की धनराशि उपलब्ध हुई थी। इसके अलावा जीएम पोर्टल से भी सात लाख की धनराशि मिली थी। गांव के आधुनिक विकास के लिए यह धनराशि काफी सहायक हुई। इससे ग्रामीणों को काफी लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

000
वर्जन
गांव के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। अगला लक्ष्य गांव के खेतों को रासायनिक खाद से मुक्त कर जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही हूं। -नेहा राजीव वाजपेयी, ग्राम प्रधान निवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें