फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा प्रशिक्षण में शिक्षकों को मिलेगा होटल जैसा खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आयोजित होने वाले पांच दिवसीय ‘निष्ठा’ प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को होटल जैसा खाना उपलब्ध होगा। शासन ने प्रशिक्षण के लिए हाथ खोलकर पैसा अवमुक्त किया है। प्रतिदिन का नाश्ता व भोजन का मेन्यू बनाया गया है। वहीं, अवशेष राशि से अन्य जरूरतें पूरी करनी हैं।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को शिक्षण के नए टिप्स देने के लिए ब्लाक संसाधन केंद्रों पर पांच दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। शासन ने हाथ खोलकर धनराशि अवमुक्त की है। इसमें पांच सौ रुपये प्रति प्रतिभागी दिए गए हैं। दो सौ रुपये नाश्ता व भोजन पर खर्च होगा। वहीं, सौ रुपये से स्टेशनरी खरीदी जाएगी। अवशेष दो सौ रुपये प्रशिक्षण की आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च किए जाने हैं।
जिले के शिक्षा अफसर अब तक इस राशि को खर्च करने के लिए कोई योजना नहीं बना सके हैं। इससे अफसरों को वित्तीय गड़बड़ी का अंदेशा सताने लगा है। यही वजह है कि निष्ठा के प्रशिक्षण आरंभ नहीं हो पा रहे हैं। प्रशिक्षण में प्रतिभागी को सुबह, शाम चाय, कॉफी, नाश्ता व दोपहर में भोजन परोसा जाएगा। प्रथम दिन सुबह कॉफी/ चाय के साथ पोहा, हलवा एवं फ्रेश फ्रूट, दोपहर में मटर पनीर, दाल मखानी, मिक्सवेज, रोटी मक्खन, जीरा राइस, बूंदी रायता, सलाद, पापड़, अचार एवं गुलाब जामुन उपलब्ध कराया जाएगा। रोटी में तवा रोटी, तंदूर रोटी, मिक्सी रोटी, नान रोटी, सलाद में टमाटर, प्याज, मूली, खीरा, गाजर, हरी मिर्च, नीबू व चुकंदर शामिल होगा। इसके अलावा स्टेशनरी, प्रशिक्षण हाल किराया, सहायक सामग्री, फोटोग्राफी, मल्टी प्रोजेक्टर, इनवर्टर, जनरेटर और फोटोकॉपी मशीन के लिए धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इससे प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

शासन की प्रशिक्षण पर सीधी नजर
शासन में बैठे अफसरों की प्रशिक्षण पर सीधी नजर बनी हुई है। इस कारण स्थानीय शिक्षा अफसर फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। वहीं, केआरपी के रिक्त पदों का पेच अभी सुलझ नहीं पाया है। डायट प्राचार्य द्वारा निष्ठा प्रशिक्षण के ल िए जारी की गई केआरपी की सूची पर संशय बरकरार बना है। इस सूची में कुछ केआरपी को दो या दो से अधिक ब्लाकों में प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंप दी है। इससे प्रशिक्षण शुरू होने से पहले सवालों के घेरे में आ गए हैं।
---
जिन प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण अभी तक प्राप्त नहीं किया है, उसके संबंध में उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा।
- रामप्रवेश, बीएसए
प्रशिक्षण व भोजन पर खर्च के बाद जो धनराशि बच रही है, उस राशि के सदुपयोग की योजना तैयार की जा रही है। फिलहाल प्रशिक्षण की तिथि अभी फाइनल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

- भरत कुमार वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें