फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत राशि तीन दिन में बांटने के दिए निर्देेश

Sun, 07 Jun 2015 12:04 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से परेशान किसानों को राहत राशि देने के लिए शासन से 23 करोड़ रुपये और जारी कर दिए हैं। किसानों को जल्द मदद पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी ने राहत राशि को तीन दिन में किसानों को बांटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले में रबी की फसल के दौरान ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से भारी नुकसान हुआ था। सर्वे के दौरान जिले के 735 गांवों में कुल 2,89,593 किसानों का लगभग 355 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। रिपोर्ट के आधार पर शासन पैसा भेज रहा है, लेकिन नुकसान के सापेक्ष पैसा इतना कम आ रहा है कि जिले के किसानों का धैर्य जवाब दे रहा है। शासन से अब तक 76 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसमें से 23 करोड़ रुपये हाल ही में दिए गए, जबकि 53.20 करोड़ रुपये अलग- अलग किस्तों में जारी किए जा चुके हैं।


जिलाधिकारी जुहेेर बिन सगीर ने बताया कि शासन से 23 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। आरटीजीएस के माध्यम से यह पैसा किसानों को अधिकतम तीन दिन में उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैसा धीरे- धीरे आ रहा है। जैसे- जैसे पैसा किसानों को वितरित किया जा रहा है, वैसे- वैसे आ रहा है।
विज्ञापन



अभी तक ललितपुर तहसील के 63 गांवों में 13,409 लघु एवं सीमांत किसानों तथा अन्य 422 किसानों को राहत राशि बांट दी गई। महरौनी तहसील के 66 गांवों में 11,323 लघु एवं सीमांत किसानों तथा 513 अन्य किसानों को राहत राशि बांट दी गई। तहसील तालबेहट के 56 गांवों में 13,558 लघु एवं सीमांत किसानों तथा 2,459 अन्य किसानों को राहत राशि वितरति कर दी गई है। कुल मिलाकर अभी तक 38,290 लघु एवं सीमांत किसान तथा 3,394 अन्य किसानों को राहत राशि का वितरण कर दिया गया है। इस तरह जिले के  कुल 2,89,593 किसानों के सापेक्ष 41,664 किसानों को राहत राशि की मदद पहुुंचाई जा चुकी है।



क्राप कटिंग का पैसा 12 जून तक आएगा
ललितपुर। जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने बताया कि रबी सीजन की क्राप कटिंग का पैसा 12 जून तक आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पैसा आते ही जल्द वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें