फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों को फांसी आज, महिलाओं में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। निर्भया के दोषियों को शुक्रवार को फांसी दी जाएगी। इस पर शहर की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं ने कहा कि कई बार फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद टल रही थी। लेकिन, इस बार आरोपियों की फांसी मंजूर हुई। यह देश की महिलाओं के लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में निर्भया नाम की स्टूडेंट से छह दोषियों ने चलती बस में गैंगरेप किया था। एक दोषी ने तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली। एक नाबालिग होने की वजह से तीन साल की सजा काटने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया। आज चार दोषियों को फांसी दी जानी है। महिलाओं ने कहा कि फांसी भले ही देर हुई हो, लेकिन निर्भया को लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद न्याय मिला है। निर्भया के दोषियों को फांसी होने से दरिंदगी के केस कम होंगे। अपराधियों में खौफ होने से अपराधों में भी कमी आएगी।
हम कोर्ट के इस फैसले से खुश हैं। निर्भया को लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद आखिर न्याय मिल गया। अब अपराधियों में दहशत पैदा होगी।
- प्रभा गुप्ता
सुप्रीम कोर्ट ने बहुत ही अच्छा फैसला सुनाया है। हम सब कोर्ट के फैसले से खुश हैँ। दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी की सजा ही होनी चाहिए, ताकि लोग कुकर्म करने से डरें।
विज्ञापन

- राशी राय
फैसले से हम सभी मेें हर्ष है। ऐसे फैसले से कुकर्म करने से पहले सौ बार सोचेंगे। चारों की फांसी से सभी जगह बेहद खुशी का माहौल है।
- प्रिया चंदेल
काफी संघर्ष और लंबी कानूनी प्रक्रिया से लड़ने के बाद अब निर्भया को न्याय मिला है। यह निर्भया की जीत है और साथ ही निर्भया के माता- पिता की जीत है।
- नेहा
निर्भया को न्याय मिलने से अब दुष्कर्मियों में खौफ पैदा होगा। निर्भया को न्याय मिलने के बाद देश की हर महिला को प्रसन्न्ता हुई है।
- निकिता
अपराधियों को उनके अपराध सिद्व होने के बाद उन्हें सजा मिलती रहे तो देश में अपराधों में लगातार कमी आएगी।
- आकांक्षा सिंह
फैसला निर्भया के पक्ष में आया है। कोर्ट के आदेश के बाद हर महिला खुशियां मना रही है। हम सब फैसले से खुश हैं।
- प्रज्ञा पाल
देर सही पर सही मिला है, आखिरकार बहुत लंबी कानूनी लड़ाई के बाद निर्भया और खासतौर पर निर्भया की मां की जीत हो गई।
- आशी गुप्ता
अब बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। कानून अपना काम ठीक से कर रहा है। महिला हिंसा तभी रुक सकती है, जब पुरुष सोच बदलें और समाज में महिलाओं को भी समान अधिकार मिले।
- पुष्पा हुंडैत
निर्भया को न्याय मिलना यह सभी नारियों का सम्मान है। क्योंकि, नारी का सम्मान ही देश का सम्मान है। सतर्क रहकर सुरक्षित रहें और जीवन में शिक्षा के बल पर आत्मनिर्भर बनकर पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलें।
- हर्षिता संज्ञा
फैसला सुनकर अच्छा लगा। इससे हम सभी का हौसला बढ़ा है। छात्राओं व महिलाओं को सशक्त बनाने और मजबूती प्रदान करने के लिए यह फैसला मील का पत्थर साबित होगा।
- सोनम साहू
देश की हर नारी जाति को प्रसन्नता हुई है। किसी भी प्रकार की आपराधिक घटनाओं के खिलाफ सबसे पहले स्वयं हिम्मत जुटाकर सामना करने की हिम्मत मिली है।
- सुलेखा साहू
भारतीय नारी को देवी की संज्ञा दी गई है। सभी को अपने व्यक्तित्व का मजबूती के साथ विकास करना होगा। निर्भया का सम्मान देश का सम्मान है। फैसले से खुश हूं।
- रुचि गुप्ता
रास्ते में होने वाली छींटाकशी आदि को न तो बर्दाश्त करें और न ही छिपाएं, क्योंकि इसको लेकर जरा सी लापरवाही बड़ी घटना को अंजाम दे सकती है। निर्भया के साथ उनकी मां की भी जीत हुई है।
- रिचा कुशवाहा
निर्भया के दोषियों की फांसी से दुष्कर्म करने वालों को सबक मिलेगा। बेटियां जब तक संकोच त्यागकर खुद आगे नहीं बढ़ेंगी, तब तक समाज उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं देगा। इसलिए बेटियों को शुरु से ही बेटों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।
- गीता वर्मा
निर्भया को बहुत देर के बाद आखिरकार न्याय मिला है। बदलाव की इस कहानी को नया आयाम देने की जिम्मेदारी बेटियों पर ही है।
- अनीता कटारे
निर्भया के दोषियों को फांसी होने से महिलाओं को बल मिला है। अब सही न्याय प्रणाली का सभी स्वागत करते हैं।
- ममता तिवारी
निर्भया की मां ने यह सिद्व कर दिया कि चुप्पी किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। कोई भी हिंसा हो उसके खिलाफ जरूर आवाज उठाएं। किसी भी प्रकार की परेशानी का स्वंय डटकर सामना करें।
- शिमला राठौर
निर्भया की मां ने बता दिया कि अपराजिता वही है, जो किसी से डरे नहीं और न कभी हार माने। निर्भया के दोषियों की फांसी से देश की हर महिला को आत्मविश्वास जागा है।
विज्ञापन

- नमीता गुप्ता, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें