फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नाराहट फीडर के नौ गांवों में पांच दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बार-बार की ट्रिपिंग से ग्रामीण बेहाल, पांच दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डोंगराखुर्द। बिरधा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत नाराहट फीडर की लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। आरोप है कि हल्की हवा चलने या मामूली बारिश होते ही फीडर की बिजली दो से तीन दिनों तक बाधित हो जाती है, जिससे लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

बिरधा विद्युत उपकेंद्र में स्थापित नाराहट फीडर के अंतर्गत जामनी बांध लाइन से ग्राम डोंगराखुर्द, दिगवार, पटना, बरेजा, गुढ़ा खिरिया, चांदौरा, गुरयाना, देवरी, सिंगरवारा आदि क्षेत्रों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते पांच दिनों से जामनी बांध लाइन से जुड़े इन गांवों में रात्रि के समय बिजली ठप बनी रहती है। जबकि दिन में मुश्किल से दो से ढाई घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। ऐसे में बार-बार बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कार्य, पढ़ाई और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो गए हैं। रात के समय बिजली नहीं रहने से उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो जाता है, जबकि बुजुर्ग और बच्चे व महिलाएं सबसे अधिक परेशानी झेल रहीं हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास किया जाता है तो कई बार फोन रिसीव नहीं किया जाता या मोबाइल बंद मिलता है। वहीं, उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाता, जिससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि नाराहट फीडर की तकनीकी खामियों को शीघ्र दूर कराया जाए और विद्युत आपूर्ति नियमित की जाए।
विज्ञापन


नाराहट फीटर की बिजली आए दिन लो वोल्टेज, अघोषित कटोती होने से ग्रामीण परेशान हैं। अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ रहते हैं।
-राजाराम तिवारी।

उमस भरी गर्मी और मच्छर का प्रकोप का है और अब पांच दिनाें से तो बिजली कटौती हो रही है, जिससे बच्चों का गर्मी में बुरा हाल हो रहा है।
-विक्रांत सिंह।

नाराहट फीडर की जामनी बांध लाइन की खामी का पता लगाकर रोस्टर के अनुसार जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
-विशाल सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत, महरौनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें