ललितपुर। आगासौद रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य चल रहा है। इसके चलते अक्तूबर माह में नौ ट्रेनें प्रभावित होंगी। ये ट्रेनें ललितपुर स्टेशन पर नहीं आएंगी या निरस्त रहेंगी।
15 अक्तूबर को रानी कमलापति से नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (12002 व 12001) ललितपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और ऑरिजनेट होगी। यह ट्रेन उस दिन नई दिल्ली से ललितपुर के बीच ही चलेगी। भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस को 15 अक्तूबर को दोनों ओर से निरस्त किया गया है। आगासौद में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसके बाद यहां बनाई गई तीसरी लाइन पर ट्रेनों का संचालन विधिवत शुरू हो जाएगा। रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पंद्रह अक्तूबर तक ट्रेनों के रूट में बदलाव व निरस्तीकरण किया गया है।
कई ट्रेनों के बदले रूट
अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस (12716) 08 से 15 अक्तूबर तक मथुरा-नागदा-मक्सी-भोपाल के रास्ते जाएगी। जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस (22181) 08 अक्तूबर को कटनी-ओहन-झांसी के रास्ते चलेगी। उत्कल एक्सप्रेस (18477) सात अक्तूबर को कटनी-ओहन-झांसी के रास्ते जाएगी। समता एक्सप्रेस (12807) 14 अक्तूबर को इटारसी-जबलपुर-ओहन-झांसी के रास्ते चलेगी। बलिया-दादर स्पेशल एक्सप्रेस (01026) 14 अक्तूबर को मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी के रास्ते चलेगी।