फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निरीक्षण में बंद मिली सहकारी समिति समेत नौ दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधिकारियों ने खुलवाकर खाद का वितरण कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्बा बार में कृषि विभाग के अधिकारियों ने खाद की 11 दुकानों का निरीक्षण किया। इसमें सहकारी समिति समेत नौ दुकानें बंद मिलीं। अधिकारियों ने फोनकर समिति समेत पांच दुकानों पर खाद की बिक्री शुरू कराई।
विज्ञापन


ब्लॉक बार क्षेत्र में खाद की किल्ल्त व अधिक दामाें पर बिक्री होने की सूचना मिली थी। इस पर शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती के निर्देशन पर एडीएओ व टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इसमें सहकारी समिति कृषि किसान सेवा केंद्र, जैन ट्रेडर्स, जैन एग्रीजक्शन, पटैरिया ट्रेडर्स, साहू खाद बीज भंडार, आर्या ट्रेडर्स, दुबे ट्रेडर्स, रावत ट्रेडर्स, पाल एग्री जक्शन, गुप्ता ट्रेडर्स आदि का निरीक्षण किया। इसमें पाल एग्रीजक्शन, गुप्ता ट्रेडर्स दोनों को छोड़कर सभी दुकानें बंद मिलीं। इस पर टीम ने दुकानदारों व समिति संचालक से दूरभाष पर चर्चा की। जिस पर सहकारी समिति समेत पांच दुकानें खुलवाकर खाद की बिक्री शुरू करवाई। वहीं आर्या ट्रेडर्स, दुबे ट्रेडर्स संचालक के फोन स्विच ऑफ़ मिले। साथ ही जैन एग्रीजक्शन संचालक नें टीकमगढ़ में होने की बात कही। पाल एग्रीजक्शन और गुप्ता ट्रेडर्स में स्टॉक शून्य मिला। टीम ने बंद मिली दुकान संचालकों को नोटिस देकर जबाव मांगा है। वहीं बानपुर में निरीक्षण में सभी दुकानों पर खाद की बिक्री पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें