फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छापे की कार्रवाई कर लिए कीटनाशक रसायनों के नौ नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला कृषि अधिकारी ने मंगलवार को जनपद के समस्त कृषि रक्षा रसायनों के 23 संस्थागत व निजी क्षेत्र के थोक व फुटकर और बफर गोदामों पर छापे की कार्रवाई की। इस दाैरान कृषि अधिकारी ने कीटनाशक रसायनों के नौ नमूने लिए। आकस्मिक छापे के दौरान टीम को आवश्यक अभिलेख अपूर्ण व प्रतिष्ठान बंद मिले। इस पर कुशवाहा बीज भंडार,बांसी के रूपलाल कुशवाहा और अमर बिश्वारी, सांची ट्रेडर्स, बांसी और अंशुल रावत अनुराग ट्रेडर्स बानपुर और मोनू शर्मा भैरों बाबा कृषि सेवा केंद्र जाखलौन, तहसील पाली को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर कृषि रक्षा रसायन का विक्रय करना पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें