फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के 23 दिन बाद भी नहीं थम रहा सेंपल भेजने का सिलसिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। लॉकडाउन के 23 दिन बाद भी बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडीकल कॉलेज झांसी भेजे गए हैं। जबकि, स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 24 लोगों को क्वारंटीन किया है, इनमें 22 लोगों को जांच रिपोर्ट मिलने के बाद क्वारंटीन से बाहर किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने देश में नोवल कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन किया है। इसमें यातायात के सभी माध्यम ट्रेन, हवाई जहाज, बसों व अन्य निजी वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया है। वहीं, राज्य सरकार ने आवागमन को रोकने लिए जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील किया है। सीमाओं पर बैरीकेटिंग लगाकर पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जा रही है।
लॉकडाउन को 23 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी भी बाहर से आने वाले लोगों के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। अब तक लगभग एक सैकड़ा बाहरी लोगों के सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। हालांकि, किसी में भी पुष्टि नहीं पाई गई है। इससे जिला प्रशासन समेत जनपदवासियों को राहत है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को भी जनपद से नौ बाहरी लोगों के सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में बाहरी लोगों का आवागमन रोकने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजे जा रहे सैंपल से लॉकडाउन की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार को भेजे गए 19 सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें किसी में भी कोरोना की पुष्टि नहीं पाई गई है। बुधवार को 13 सैंपलों की जांच महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज से शुक्रवार को प्राप्त होगी।
----------
अब तक 24 को रखा क्वारंटीन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लॉकडाउन से लेकर अब तक केवल 24 लोगों को ही क्वारंटीन में रखा है। इनमें से 22 लोगों को जांच के बाद क्वारंटीन टाइम खत्म होते ही छोड़ दिया है। अभी दो लोग क्वारंटीन में हैं।
------------
आज आएगी इंदौर से लौटे व्यक्ति की रिपोर्ट
तहसील पाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति इंदौर से वापस लौटा था। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने उसे क्वारंटीन में ले लिया था। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा है। जहां से शुक्रवार को रिपोर्ट आएगी।
विज्ञापन

-------------
मंगलवार को भेजे गए 19 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। किसी में भी पुष्टि नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
- डा. प्रताप सिंह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें