फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बच्चों के कान की कानपुर में होगी निशुल्क सर्जरी

विज्ञापन
शिविर में परीक्षण के दौरान मौजूद बच्चे - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मूक बधिर बच्चों का शिविर लगाकर परीक्षण किया गया। शिविर में 15 बच्चों ने पंजीयन कराया। जिनका चिकित्सकों की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की सुनने और बोलने की क्षमता की जांच की गई, जांच के बाद नौ बच्चे कोलियर सर्जरी (कान का ऑपरेशन) के लिए चिह्नित कर कानपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. अजय भाले ने कहा कि समस्त आरबीएसके टीम ने कोविड और टीकाकरण कार्यों के अतिरिक्त अपने कार्यक्रम का भी सुचारु संचालन शुरू कर दिया है। जिसमें पुराने केसों का फॉलोअप करके बच्चों की सर्जरी कराई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीपी शुक्ला ने कहा कि टीम द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। आरबीएसके के मैनेजर डॉ. सुखदेव ने बताया कि यह कैंप आरबीएसके और मल्होत्रा ईएनटी के सहयोग से आयोजित किया गया। कैंप में बच्चों के सुनने और बोलने की क्षमता जांची गई। चिंह्ति बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर में कुछ बच्चे पांच वर्ष की आयु से अधिक के आए थे, जबकि कोकलियर सर्जरी पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों की ही की जा सकती है। इस तरह के ऑपरेशन में बच्चे की उम्र जितनी कम हो उतना ऑपरेशन करने में आसानी होती है। उम्र बढ़ने के साथ इस तरह के ऑपरेशन जटिल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें