फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नदी-नालों पर बनेंगे 4.88 करोड़ से बनेंगे नौ चेकडैम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत नदी-नालों पर 4.88 करोड़ रुपये की लागत से नौ चेकडैम/रिपटे बनवाए जा रहे हैं। जिला योजना व मनरेगा से इनका निर्माण किया जा रहा है। इन चेकडैम के बनने से किसानों को सैकड़ों एकड़ जमीन की सिंचाई करने में मदद मिलेगी।
जिले को बांधों के नाम से जाना जाता है। यहां चौदह बांध परियोजनाएं हैं। बांधों से निकलने वाली नहरों के जरिये किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है। किसान यहां से निकलने वाली नदियों और नालों व तालाबों के जरिये भी सिंचाई करते हैं। ब्लॉक तालबेहट, जखौरा, महरौनी, मड़ावरा, बिरधा क्षेत्र में 4.88 करोड़ की लागत से नौ चेकडैम/रपटा तैयार होंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार निविदा होने के बाद इनका काम शुरू करवा दिया गया है। चेकडैम में पानी संरक्षित होने से उस क्षेत्र में भूमिगत जलस्तर भी सुधरेगा।

यहां बनेंगे चेकडैम/रिपटा : ब्लॉक तालबेहट के ग्राम मावलैन-प्रथम चेकडैम, खैराडांग-प्रथम चेकडैम/रिपटा, ब्लॉक जखौरा के ग्राम छिपाई चेकडैम, ब्लॉक महरौनी के ग्राम मैनवार चेकडैम, सड़कौरा (नावई) चेकडैम/रिपटा, ब्लॉक मड़ावरा के बहादुरपुर-द्वितीय चेकडैम, ब्लॉक बिरधा के ग्राम अनौरा चेकडैम, बालाबेहट में चेकडैम, महोली-प्रथम में चेकडैम बनाया जाना शामिल है। इसके लिए अलग-अलग धनराशि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

-
अलग-अलग क्षेत्रों में जिला योजना और मनरेगा से नौ चेकडैम/रिपटा बनाने का काम चल रहा है। इनके निर्मित होने से किसानों को सिंचाई में सहूलियत होगी। जल संरक्षण के लिए भी फायदेमंद रहेगा।
नायर आलम, अधिशासी अभियंता, लघु सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें