फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: निलंबित दरोगा ने पत्नी से की मारपीट, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में मड़ावरा थाने के निलंबित दरोगा ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई। शिकायत मिलने पर कोतवाली पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया। आरोपी दरोगा के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा में तैनात दरोगा का कुछ दिन पहले आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह जाति विशेष के लोगों को गालियां दे रहा था। यह मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उसे निलंबित कर दिया था और इसकी जांच सीओ मड़ावरा को सौंप दी थी। अब उक्त निलंबित उपनिरीक्षक दिनेश कुमार दोहरे ने कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक होटल में गई अपनी पत्नी अनीता (37) के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गई और उसके सिर से खून बहने लगा। उसके साथ उसके बच्चे भी थे, जो चीखने चिल्लाने लगे, लेकिन वह मारपीट करता रहा। इस पर पत्नी लहूलुहान हालत में अपने तीन बच्चों को लेकर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली पहुंच गई और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह से दरोगा पति पर मारपीट के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, जिस पर कोतवाली पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया और आरोपी दरोगा को पकड़कर उसके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें