फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात्रिकालीन कर्फ्यू से फोटोग्राफरों को हो रही असुविधा

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते फोटोग्राफर एसोसिएशन के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। फोटोग्राफर एसोसिएशन की इकाई के पदाधिकारियों ने फोटोग्राफरों को रात्रि कर्फ्यू के समय आने-जाने में हो रही असुविधा को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है। इसमें बताया गया कि वह कोविड नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं लेकिन उन्हें आने-जाने में रोका न जाए।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने अधिकारियों को अवगत कराया कि फोटोग्राफर रात्रि में भी फोटोग्राफी करते हैं। इस दौरान उन्हें आने-जाने में रोका-टोका जा रहा है। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से प्रशासन को आश्वास्त किया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से अनुसरण किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक मंडल पुरुषोत्तम गंगवानी, सुंदर बाबू, अजय जैन, मनोज ताम्रकार, सगीर खान, जिला प्रभारी हरनारायण विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष शील चंद (शीलू), जिला उपाध्यक्ष हरिशंकर, कोषाध्यक्ष बृजेश साहू, महामंत्री अभिषेक शुक्ला, उप महामंत्री अक्षय जैन, मीडिया प्रभारी अमित पाठक फोटोग्राफर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें