फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं सुधर रही ट्रेनों की चाल, यात्री बेहाल

Thu, 14 Jun 2018 01:09 AM IST
amarujala
विज्ञापन
train, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
भले ही रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेनों की लेटलतीफी सुधारने के निर्देश दिए हो, लेकिन इन आदेशों का कोई असर नहीं हो रहा है। ट्रेनें आए दिन लगातार लेट होने से यात्रियों का बुरा हाल है। कई ट्रेनें तीन घंटे से आठ, नौ और 20 घंटे तक लेट चल रही हैं।   
विज्ञापन

बुधवार को अप रूट की पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन ललितपुर स्टेशन पर 12 घंटे लेट आई। वहीं साबरमती एक्सप्रेस आठ घंटे, कुशीनगर एक्सप्रेस 6.39 घंटे लेट, पंजाब मेल एक्सप्रेस 3.18 घंटे लेट, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5.20 घंटे लेट और डाउन रूट की राप्ती सागर एक्सप्रेस 20 घंटे लेट रही है। वहीं अन्य कई ट्रेनें एक से डेढ़ घंटे तक लेट रहीं। ट्रेनों के लेट होने पर जहां बहुत से यात्री मजबूरी के चलते प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करते रहे। वहीं ट्रेनों में यात्रा कर रहे रेल यात्री ट्रेनों के पहले एक घंटे, फिर दो, तीन घंटे या फिर और भी अधिक समय तक ट्रेनें धीरे-धीरे लेट होती रहने से इस भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। ट्रेनों के लेट होने से यात्रा कर रहे बच्चों और वृद्धोें को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि कुछ दिन पूर्व खुद रेल मंत्री ने ट्रेनों की गति सुधारने के लिए रेलवे को समय दिया था और ट्रेनों की लेटलतीफी में मालगाड़ियों को निकालने के लिए पैसेंजर ट्रेनों को लेट नहीं करने की घोषणा की थी, लेकिन अब भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें