फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर करोड़ों खर्च, पर सुविधाएं नहीं

Sun, 08 May 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nh road, lalitpur news - फोटो : demo
विज्ञापन
ललितपुर। जिला बार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नेशनल हाइवे पर बिजली, पानी व अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एनएच 26 ललितपुर-झांसी नेशनल हाइवे पर एक कंपनी को प्रति वर्ष मेंटीनेंस और विभिन्न यात्री सुविधाओं के लिए करीब 54 करोड़ रुपये मिलते हैं। लेकिन, संस्था द्वारा पब्लिक हित के लिए कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई जा रही है।

यात्रियों को बस सेंटर या बस स्टॉप पर पीने के पानी की सुविधा तक नहीं है। बस सेंटरों पर यात्रियों के टॉयलेट अथवा बाथरूम की कोई व्यवस्था नहीं है। जंक्शन पर वाहनों के लिए कट प्ले नहीं दिया गया है और न ही कट प्ले के लिए कोई जगह छोड़ी गई है, जिससे यहां दुर्घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उपरोक्त कार्यों की पूर्ति नहीं की जाती है तो बार एसोसिएशन आंदोलन करेगा। ज्ञापन में अध्यक्ष संजय चौबे, महामंत्री राजेश देवलिया, नेमि चंद जैन, केदारनाथ पटेल, शंभूदयाल शर्मा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें