संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य होने के चलते अगले माह सात दिन तक 14 से 20 जुलाई तक दक्षिण एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, सचखंड और गोंडवाना एक्सप्रेस ललितपुर स्टेशन नहीं आएंगी। यह ट्रेनें बदले रूट से निकाली जाएंगी।
ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमाॅडलिंग कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 14 से 20 जुलाई तक ललितपुर-झांसी न आकर बीना-गुना-ग्वालियर होकर निकाली जाएगी। वहीं 12721 हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस 13 से 20 जुलाई तक ललितपुर झांसी मार्ग के स्थान पर भोपाल-संत हिरदाराम नगर-नागदा-कोटा-बयाना होते हुए मथुरा के रास्ते संचालित होगी। वहीं 18238 अमृतसर-विलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 16 से 19 जुलाई तक मथुरा जंक्शन, बयाना, कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल के परिवर्तित मार्ग से निकाली जाएगी। वहीं 12716 अमृतसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 17 से 20 जुलाई तक मथुरा-जंक्शन-बयाया, कोटा-नागदा-संत हिरदाराम नगर-भोपाल से संचालित होगी।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्री रेल यात्रा करने से पूर्व अपनी ट्रेन के परिचालन मार्ग और समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर कर लें। पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के परिवर्तित मार्ग में संशोधन किया गया है।