फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
hang - फोटो : hang
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम खिरिया छतारा में शादी के दो माह बाद एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना बानपुर के कचनौंरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम खिरिया छतारा निवासी श्वेता (19 ) पत्नी बब्लू कुशवाहा का मायका उड़ीसा में है। वह ग्राम खिरिया छतारा में अपने ससुराल में ही रह रही थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उसका शव घर में ही एक कमरे में दीवार पर लगे एक पत्थर के टुकड़े पर साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह जब परिजन कमरे में गए तो महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। जिस पर उन्होंने इसकी जानकारी कचनौंदा चौकी पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ससुरालियों ने मृतका के मायके वालों के नंबर लेकर उड़ीसा फोन करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें