फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीले कीड़ा के काटने से ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
ded body - फोटो : ded body
विज्ञापन
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में एक युवक की जहरीले कीड़ा के काटने से मौत हो गई। मड़ावरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम मानिकपुर निवासी अर्जुन (28) पुत्र पूरन लोधी बुधवार को दोपहर में खेत पर गया, इसके बाद शाम को साढ़े सात बजे लौटकर घर पहुंचा और खाना खाकर लेट गया। इसके बाद रात्रि में करीब साढ़े दस बजे उसकी अचानक से हालत बिगड़ने लगी, जिससे उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन उसे मड़ावरा अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने उसकी मौत किसी जहरीले कीड़ा के काटने से होना बताया है। जिस पर अस्पताल प्रशासन से मेमो मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है और वह तीन भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें