फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की विषाक्त खाने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहिता की विषाक्त खाने से मौत
विज्ञापन

ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम पारौल में एक नव विवाहिता ने अपनी ससुराल में अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम पारौल निवासी रचना (20) पत्नी चंद्रभान का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व हुआ था। रविवार को सुबह आठ बजे महिला ने किसी बात से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गई। यह देख ससुरालीजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन इससे पूर्व ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों द्वारा बताया गया कि उक्त महिला अपने पति के साथ इंदौर में रहते थे और महिला के बीमार होने पर दोनों पति-पत्नी वापस गांव आ गए थे। लेकिन बीते रोज महिला ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रचना का मायका मध्य प्रदेश के सागर जिला अंतर्गत रमपुरा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें