फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर महाविद्यालीय हैंडवाल प्रतियोगिता में उप विजेता रही गुरूदीन कालेज टीम

विज्ञापन
हैन्डवाल प्रतियोगिता में उप विजेता पहलवान गुरूदीन महिला महाविद्यालय की छात्राएं - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
हैंडबॉल प्रतियोगिता में उप विजेता रही गुरुदीन कालेज की टीम
विज्ञापन

ललितपुर। अंतर महाविद्यालयीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में नेहरू महाविद्यालय की टीम विजयी रही। पहलवान गुरुदीन महाविद्यालय की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कालेज के संस्थापक पारसनाथ यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

भागवत प्रसाद मेमोरियल महिला महाविद्यालय अतर्रा में आयोजित प्रतियोगिता में बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मैच में भागवत प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय को 9.1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय एवं नेहरू महाविद्यालय ललितपुर के मध्य खेला गया जिसमें नेहरू महाविद्यालय की टीम विजयी रही एवं पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की टीम के लिए किया गया जो 19 अक्टूबर 19 को शिमला में होने वाले नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगीं। बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय की 12 सदस्यीय टीम में पहलवान गुरुदीन महिला महाविद्यालय की सीमा पाल, प्रीति, पूजा कुशवाहा, राजकुमारी का चयन किया गया। कालेज संस्थापक पारसनाथ यादव ने खिलाड़ियों के साथ खिलाड़ियों एवं कोच जुनैद रजा को बधाई दी है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सूफिया, कप्तान सीमा पाल, पूजा कुशवाहा, प्रीति, राजकुमारी, मालती राज, नेहा विश्वकर्मा, रामदेवी, रोशनी, प्रियंका, रानी, पूजा चौरसिया, मोहिनी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें