फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बीमारी के चलते मायके में नवविवाहिता की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर लगाया प्रताड़ना से बीमार होने पर मायके में छोड़ जाने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पाह निवासी 22 वर्षीय तमन्ना की रविवार की सुबह अपने मायके ग्राम वारयो में मौत हो गई। वह करीब तीन माह से बीमार चल रही थी और अपने मायके में थी। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित कर बीमार करने और इलाज न कराते हुए उसे मायके छोड़ जाने का आराेप लगाया। वहीं, मृतका के ससुर ने तमन्ना के कानों से पस आने के चलते उसकी मौत होने की बात कही।
मृतका के चाचा बलराम ने बताया कि तमन्ना की शादी करीब डेढ़ साल पूर्व ग्राम वारयो निवासी रुस्तम से हुई थी। करीब तीन माह से वह अपने मायके ग्राम पाह में रह रही थी। वह काफी समय से बीमार चल रही थी और उसका इलाज ललितपुर और टीकमगढ़ में कराया गया था। रविवार सुबह तमन्ना की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चाचा बलराम ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन माह पूर्व जब तमन्ना सात माह की गर्भवती थी, तब ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे प्रताड़ित किया और पिटाई की थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। तमन्ना ने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी तो पिता उसे ससुराल से मायके लेकर आ गए थे।
विज्ञापन

चाचा के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद से उसकी हालत बिगड़ती ही रही। इस दौरान ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति देखने नहीं आया। बानपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बानपुर अरुण तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। अभी पुलिस को किसी प्रकार का कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें