ललितपुर। बड़ी देवी मंदिर के पास चौबयाना टीला मैदान में सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच न्यू स्टर क्लब ने जीता, जबकि दूसरा मैच यंग पावर टीम ने जीता।
पहला मैच यंग ब्यॉयज क्रिकेट टीम और न्यू स्टार क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू स्टार क्लब की टीम ने आठ ओवर में 144 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें अनस मलिंगा ने सात छक्के व तीन चौके लगाकर 75 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए यंग ब्यॉएज क्रिकेट टीम 80 रन पर ढेर हो गई। बेहतर प्रदर्शन के लिए अनस मलिंगा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरा मैच यंग पावर टीम व गौड़ बब्बा क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग पावर की टीम ने 87 रन बनाए। गौड़ बब्बा क्रिकेट क्लब ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर मैच जीत लिया। इसमें अयाज को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। आयोजन को सफल बनाने में इकराम खान, गोलू, आनंद, मनीष, रोहित, इरफान जुटे हैं।