फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नये औद्योगिक आस्थान के लिये भूमि का चिन्हीकरण हुआ

विज्ञापन
parichha - फोटो : parichha
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें उद्यमियों द्वारा अपने उद्यमों के समस्या में लाए गए प्रत्येक मामले का त्वरित निस्तारण करते हुए उद्यमियों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट में पुलिया निर्माण के लिए जिला पंचायत अधिकारी द्वारा बताया गया कि टैंडर होते ही पंद्रह दिन में पुलिया का निर्माण करा दिया जाएगा। मिनी औद्योगिक आस्थान, तालबेहट एवं बार में स्वतंत्र फीडर की व्यवस्था के लिए आयुक्त एवं निदेशक उद्योग को पत्र भेजें। औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने को दस एकड़ की भूमि का चिह्नांकन कार्य एवं उपायुक्त उद्योग को भूमि का निरीक्षण करने एवं सुविधायुक्त होने पर जिलाधिकारी को भी अवगत कराने के निर्देश दिए। औद्योगिक आस्थान, चंदेरा में अतिक्रमण अनाधिकृत डब्बा रखकर व्यवसाय किया जा रहा था। कुछ अतिक्रमण को उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस बल एवं उपायुक्त उद्योग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि समय-समय पुलिस गश्त की जाए। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन द्वारा अवगत कराया कि उनके विभाग में कई योजनाओं जैसे एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला अग्रणी प्रबंधक को निर्देश दिए कि योजनांतर्गत बैकों को स्पष्ट निर्देेश दिए कि तय समय में पत्रावलियों का निस्तारण करें एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी योजनाओं के लक्ष्य ससमय पूर्ण करा लिए जाए और लंबित ऋण पर बैठक करने एवं ऋण अभ्यर्थियों की पत्रावलियों में जो भी दस्तावेज की आवश्यकता हो, उनको एक बार में ही पूर्ण करा लिया जाए, जिससे आवेदन पत्र शीघ्र ही निस्तारित कराया जा सके। अधिशाषी अभियंता, विद्युत को निर्देाशित किया कि निवेश मित्र पोर्टल पर संबंधित प्रकरण को ई-ड्रिस्टिक मैनेजर के साथ समन्वय बनाकर निस्तारण शीघ्र किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका, आभीहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, अग्निशमन अधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उद्यमीगण एवं औद्योगिक आस्थान, स्टेशन रोड के रजनीश चड्ढा आदि द्वारा भाग लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें