फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया फुटओवरब्रिज

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया फुटओवर ब्रिज - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में नई स्टेशन बिल्डिंग और रेलवे कालोनी का नया निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, अब रेलवे द्वारा स्टेशन पर जीआरपी थाने के पास अन्य प्लेटफार्म पर पहुंचने के लिए नया फुटओवरब्रिज बनाया जाएगा। यह पुराने के ब्रिज की अपेक्षा अधिक सुविधायुक्त होगा। रेलवे द्वारा ललितपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। वर्तमान में रेलवे स्टेशन के लिए नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण टिकट घर के पास किया जा रहा है। वहीं, कर्मचारियों के लिए देवगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के आगे नए मालगोदाम के पास रेलवे कालोनी का भी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर परिसर में फव्वारे के पास 105 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा भी स्थापित करने का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही अब रेलवे द्वारा स्टेशन पर जीआरपी थाने के सामने स्थित पुराने फुटओवरब्रिज के स्थान पर नये फुटओवरब्रिज का निर्माण भी किया जाएगा। यह फुटओवरब्रिज प्लेेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म दो व तीन के अलावा रेलवे स्टेशन के दूसरी ओर नेहरूनगर एवं स्टेशन के बाहर जीआरपी थाने के पास खुलेगा। इसके लिए रेलवे द्वारा टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है और इसका निर्माण कार्य का जिम्मा भी एक कार्यदायी संस्था को सौंप दिया गया है। इसके तहत फुटओवरब्रिज के निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। नया फुटओवरब्रिज आसान रैंप युक्त होगा, जिससे सामान्य यात्रियों के साथ ही बुजुर्ग व विकलांग यात्री भी आसानी से उतरकर या चढ़कर दूसरी ओर पहुंच सकेंगे। इसमें इसका भी ध्यान रखा गया है कि यात्रियों को सामान के साथ उतरने या चढ़ने में आसानी रहे।
विज्ञापन

-----------
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के अनुसार जीआरपी थाने के पास नया फुटओवरब्रिज बनाया जाना है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें