फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने पर ब्राह्मण चेतना परिषद ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बीएसए का पुतला दहन करते ब्राह्मण चेतना परिषद के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। घंटाघर प्रांगण में ब्राह्मण चेतना परिषद के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष की अगुवाई में ऐवनी विद्यालय में आपत्तिजनक टिप्पणी लिखने के मामले में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए बीएसए का पुतला फूंका।
विज्ञापन

ब्राह्मण चेतना परिषद के जिलाध्यक्ष रामनरेश दुबे ने आरोप लगाया कि तालबेहट ब्लाक के ऐवनी विद्यालय की दीवार पर अमर्यादित टिप्पणी आपका कल्याण स्कूल की घंटी बजने से होगा, मंदिर की घंटी बजने से तो ब्राह्मण का कल्याण होगा। शिक्षा के मंदिर में जिला बेसिक अधिकारी को इतना भी कर्तव्य बोध नहीं रहा कि उन्होंने स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए लिखे स्लोगन को नजर अंदाज कर दिया। विद्यालय में जो लिखा गया, वह सोची समझी रणनीति का हिस्सा है। इससे जिले का धार्मिक सौहार्द बिगड़ने का अंदेशा है। स्टाफ ने विद्यालय की गरिमा व शिक्षा नीति के विरुद्ध कार्य किया है। उन्होंने बीएसए, एबीएसए को बर्खास्त करने की मांग की है। हरीबाबू शर्मा ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की शह पर ब्राह्मणों को अपमानित किया जा रहा है। यहां के जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध रखी है। जनप्रतिनिधियों ने ब्राह्मणों को सिर्फ वोट की वस्तु समझ लिया है। आने वाले चुनावों में ब्राह्मणों का मजाक उड़ाने वाले अधिकारियों व प्रतिनिधियों को सच्चाई का आइना दिखाया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अनुज शर्मा, मनीष दुबे, विद्या मालवीय, नरेंद्र तिवारी, नीरज शर्मा, कुलदीप पाठक, राजेश मिश्रा, शिवांश तिवारी, पीयूष चतुर्वेदी, पप्पू कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें