फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर व तालबेहट रेलवे स्टेशन पर खुलेंगे स्थानीय उत्पादों के नए काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
- रेलवे खुद बनवाएगा काउंटर, पंजीकृत समूह, व्यक्ति व संस्थाओं से मांगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए रेलवे अब एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत ललितपुर और तालबेहट रेलवे स्टेशन पर नए काउंटर खुलवाएगा। इसके लिए रेलवे ने पंजीकृत समूह, व्यक्ति व संस्थाओं से आवेदन भी मांग है, जिन्हें यह लोग रेलवे स्टेशन पर निर्धारित अधिकारियों के पास जमा कर सकेंगे।
रेलवे द्वारा एक स्टेशन एक उत्पाद के साथ स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इससे ऐसे जरूरतमंद लोगों को रोजगार भी मिलेगा और रेलवे को भी इससे कमाई हो सकेगी। साथ ही स्थानीय उत्पादों का प्रचार प्रसार भी हो सकेगा। इसके तहत रेलवे द्वारा ललितपुर और तालबेहट रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत एक-एक नए काउंटर खोले जाएंगे। इसमें रेलवे काउंटर खुद बनाकर देगा, जबकि इसके विक्रेता को रेलवे के अनुबंध के तहत अपना उत्पाद बेचना होगा। इसके लिए रेलवे ने ललितपुर और तालबेहट में यह काउंटर खोलने के लिए पंजीकृत व्यक्ति, पंजीकृत स्वयंसेवी समूह और पंजीकृत एनजीओ आदि को स्टॉल एवं शो-केस उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललितपुर व तालबेहट रेलवे स्टेशन पर एक स्टेशन एक उत्पादन के तहत स्थानीय उत्पादों के नए काउंटर खोले जाएंगे। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही स्टेशनों पर यह नए काउंटर खुलेंगे। इससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें