पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन पुलिस उपाधीक्षक को सौंपते हुए महरौनी के व्यापारी।
- फोटो : LALITPUR
महरौनी (ललितपुर)। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पर दर्ज मुकदमे से व्यापारियों में रोष है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंप कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
महरौनी व्यापार मंडल अध्यक्ष भागेश खजुरिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन सौंपा। बताया कि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कड़की के खिलाफ कोतवाली ललितपुर में 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था। जबकि, नरेंद्र कड़की उक्त तिथि में अपना और बेटी का इलाज कराने मुंबई गए थे। उनके पास इसके सबूत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन पर जिला उपाध्यक्ष मुकेश सराफ, अनिल मिठया, राजा चौधरी, युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक सिंघई, पवन मोदी, रुचिर सोनी, सुबोध पठा, लक्ष्मी साहू, अमोद चौधरी, अजित कुमार, विमल कुमार, राजेश मलैया आदि उपस्थित रहे।