फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: धौर्रा पीएचसी पर न डॉक्टर न जांच की सुविधा, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जाखलौन। बिरधा ब्लॉक में धौर्रा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर की अनुपस्थिति में फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार कर रहा है। यहां वार्ड बॉय तक नजर नहीं आ रहे। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल में मरीजों को किस तरह की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने ब्लॉक बिरधा के धौर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवाओं की हकीकत जानी। मौके पर चिकित्सक नहीं मिले। बताया गया कि चिकित्सक तीन सप्ताह से नहीं आए हैं। स्टाफ नर्स भी नजर नहीं आईं। मरीजों की पट्टी करने के लिए वार्ड बॉय तक नहीं दिखे। केवल इकलौते कर्मचारी फार्मासिस्ट राकेश पाठक कक्ष में बैठे नजर आए, जो मरीजों को दवाइयां वितरित कर रहे थे। मरम्मत के अभाव में अस्पताल जर्जर हालत में है। कई खिड़कियों में कांच नहीं है तो भवन भी बदहाल हो गया है।
विज्ञापन

-
लंबे समय से पेयजल संकट, घर से पानी लाने को मजबूर हैं मरीज
अस्पताल में हैंडपंप लगाया गया था, जो लंबे समय से खराब पड़ा है। मरीजों को पानी घर से लाना पड़ रहा है। अस्पताल में रहने वाले कर्मचारियों को भी बाहर से पानी लाना पड़ रहा है। अस्पताल में पानी का संकट बना हुआ है।
-
पैथोलाॅजी में लटका ताला
यहां पैथोलॉजिस्ट तो तैनात ही नहीं है। केवल लैब सहायक नियुक्त है, जो तीन माह से अस्पताल नहीं आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की जांच सुविधाएं ठप हैं। अब अस्पताल में केवल प्राथमिक उपचार मिल पा रहा है।
विज्ञापन

-
धौर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक चाइल्ड केयर अवकाश पर हैं। अन्य स्टाफ के न होने की जानकारी हुई है। -डॉ. इम्तियाज अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें