फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विभाग की लापरवाही प्रसूता पर पड़ी भारी, नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही महिला पर भारी पड़ गई। शनिवार को प्रसव पीड़ा से परेशान प्रसूता को जब उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने वापस किया तो परिजन उसे बस से सीएचसी मड़ावरा ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में प्रसव हो गया। उसे किसी तरह सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया, लेकिन इसी दौरान नवजात की मौत हो गई। सीएमओ ने जांच कराई तो प्रथमदृष्टया आशा को दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

विशेष सचिव डॉ. राजेश कुमार के आकांक्षात्मक ब्लॉक मड़ावरा के निरीक्षण के दौरान सकरा गांव की आदिवासी प्रसूता ललिता का बस में असुरक्षित तरीके से प्रसव हो गया, जो स्वास्थ्य विभाग के गले की फांस बन गया है। विशेष सचिव ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की तो विभाग में खलबली मच गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक अवनीश कुमार ने इस मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि सात माह की गर्भवती ललिता को प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, जहां प्री डिलिवरी होने के चलते रेफर कर एंबुलेंस को फोन कर दिया गया था। इसी दौरान धौरीसागर की ओर से आ रही बस देख प्रसूता की सास कुसुम उसे लेकर मड़ावरा चली गई। इसी दौरान रास्ते में बस में प्रसव हो गया था। प्रसूता के साथ आशा के न आने पर उसे दोषी पाते हुए रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी। सीएमओ ने जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी है।
0000000000000
नवजात की मौत पर डॉक्टर ने दी सफाई
बस में प्रसव के बाद सीएचसी पहुंचने पर नवजात की कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने उसे उपचार दिया, लेकिन अपराह्न 3:50 बजे उसकी मौत हो गई। चिकित्सा अधीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि बच्ची का वजन एक किलो 900 ग्राम था। कम दिन की होने के कारण उसे उपकेंद्र से रेफर किया गया था। सीएचसी पर आने के बाद तत्काल उसे उपचार दिया गया, लेकिन बच नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000
बस में हुए प्रसव के मामले में आशा दोषी पाई गई है। जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है, जल्द ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें