फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कड़ी सुरक्षा में होगी नीट, वाह्य कक्ष निरीक्षकों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राष्ट्रीय सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) को शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन तेजी से तैयारियां करने में जुटा हुआ है। परीक्षा में वाह्य कक्ष निरीक्षक के तौर पर ड्यूटी पर लगाए गए बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक-शिक्षिकाओं को शासन की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के दो परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज और जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में 21 जून को राष्ट्रीय सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) होगी। इस परीक्षा में 839 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। परीक्षा के लिए स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित कर दिया गया है। इसके साथ बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 57 शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी वाह्य कक्ष निरीक्षक के तौर पर लगाई गई है। वहीं बीस शिक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। वाह्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण देने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें