फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट बांटी

विज्ञापन
छपरट में राशन किट बांटी गई - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
महरौनी। तहसील के अंतर्गत ग्राम छपरट में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बड़ौनियां के नेतृत्व में आदिवासी 28 महिलाओं को खाद्य सामग्री की राशनकिट वितरित की गई। ग्राम छपरट की आदिवासी महिलाओं और नाथ समुदाय की 28 महिलाओं को 25-25 किलोग्राम गेहूं वितरित किया गया। खाद्यान्न वितरण के समय सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन करते हुए राशन किट उपलब्ध कराई गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मजदूर भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। कोरोना वैश्विक महामारी से पूरा देश लॉकडाउन है। मजदूरों के ऊपर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। रोजगार छिन जाने से रोजी-रोटी का संकट है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। मंडी सचिव गिरजेश तिवारी ने कहा जो भी हमारे आसपास गरीब और जरूरतमंद है, उनके खाने-पीने की व्यवस्था करें। प्रवासी मजदूर बड़े शहरों से लौटकर अपने घर वापस आ रहे हैं। उनके पास काम नहीं है और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उनको हीन भावना से ना देखें, बल्कि उन्हें अपनाएं और मदद करें। केएन याज्ञिक ने कहा कि गरीब मजदूरों की मदद के लिए संकट के समय लोगों को आगे आना चाहिए। इस मौके पर साहब सिंह, राजसिंह यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें