एनसीईआरटी की पुस्तकें खुले बाजार में मिलें
ललितपुर। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर प्राइवेट स्कूलों को एनसीआरटीएनसीईआरटी की पुस्तकें खुले मार्केट में उपलब्ध कराने की मांग की है। डीएम ने विद्यालयों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में बताया कि प्राइवेट स्कूलों के साथ फीस और विद्यालयों में संचालित पाठ्य पुस्तकों को लेकर भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जनपद में संचालित विद्यालयों में कम शुल्क लिया जाता है फिर भी विद्यालयों को बदनाम किया जाता है। मांग की गई कि कमेटी बना दी जाए व स्कूलों का प्रतिमाह शुल्क निर्धारित कर दिया जाए। प्राइवेट विद्यालयों में एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकों का संचालन किया जाए। प्राइवेट विद्यालय एनसीईआरटी की किताबेें चलाना चाह रहे हैं, लेकिन यह पुस्तकें बाजार में नहीं हैं। विद्यालयों को अनावश्यक बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि विद्यालय शासन के नियमानुसार काम करते हैं। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष आलोक रिछारिया, संरक्षक गोविन्द व्यास, कार्यवाहक अध्यक्ष अक्षय अलया, महासचिव राजेश दुबे, अजय श्रीवास्तव, सर्वदेव तिवारी, मोहन सैनी, अमन द्विवेदी, ध्रुव साहू, मनोज चौबे, राजेंद्र अग्निहोत्री, विश्वनाथ शुक्ला, रवि झॉ, रमेश चंद, भूपेंद्र सिंह परिहार श्रीराम नामदेव, अशोक सैन, कौशल किशोर गोस्वामी, आकाश मसीह, राजीव ताम्रकार मौजूद रहे।