संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को आठ केंद्रों पर होगी। इसमें 4102 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा में कक्षा छह में प्रवेश के लिए परीक्षा 18 जनवरी को होगी। परीक्षा में 4102 बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज बार, किसान इंटर कॉलेज बिरधा, राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर, सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा, सरस्वती मंदिर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महरौनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तालबेहट शामिल हैं। परीक्षा के लिए आठ केंद्र व्यवस्थापक नामित कर दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए स्क्वाड टीम तैनात रहेगी, जोकि परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करती रहेगी और परीक्षा का जायजा लेगी। शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ ले जाएं एक पहचान पत्र
जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा के प्रधानाचार्य हूपेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चे अपने साथ प्रवेश पत्र के साथ एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, सरकार द्वारा सत्यापित फोटो पहचान पत्र) लाना होगा। नीला या काला बाल पेन लेकर परीक्षा केंद्र पर जाना होगा।
-
परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों का विवरण
परीक्षा केंद्र का नाम - परीक्षार्थियों की संख्या
जीआईसी बार - 510
किसान इंटर कॉलेज बिरधा - 707
जीआईसी ललितपुर - 528
जीजीआईसी ललितपुर - 490
सरस्वती मंदिर इंटर कॉलेज मड़ावरा - 480
सरस्वती मंदिर बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ावरा - 323
एसवीएम विद्यालय महरौनी - 466
जीजीआईसी तालबेहट - 598
योग - 4102
-
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा आठ केंद्राें पर 18 जनवरी को होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जाएगी।
हूपेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय दैलवारा