ललितपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 11 जनवरी को होगी। परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए एक बैठक हुई, जिसमें विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए।
जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने कहा कि सभी केंद्राध्यक्ष नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा कराएं। जिले के सात केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के सफल आयोजन के दिशा निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय सुरेश कुमार बहरोड़, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रधानाचार्य सरस्वती इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज महरौनी की प्रधानाचार्य गीता सोनी, राजकीय इंटर कॉलेज जखौरा के प्रधानाचार्य मनोज कुमार, जिला परिषद इंटर कॉलेज पाली के बीएल चौधरी, मर्दन सिंह इंटर कॉलेज तालबेहट के रत्नेश कुमार लिटौरिया, राजकीय इंटर कॉलेज बार के प्रतिनिधि केंद्राध्यक्ष रामसिंह शाक्यवार के अलावा नवोदय विद्यालय के परीक्षा प्रभारी दीपचंद सैनी, मु. जाहिद नबी, कपिल देव शर्मा आदि मौजूद रहे।