फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार नैसर्गिक अधिकार रैली

Thu, 10 Dec 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर (ब्यूरो)। मानव अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मानवाधिकार को नैसर्गिक अधिकार बताते हुए उसका पालन करने का संदेश दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अवधेश अग्रवाल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रैली से लोगों में मानव अधिकार के प्रति जागरूकता पैदा होगी, जिसका लाभ समाज के दबे-कुचले लोगों को मिल सकेगा।

मानव अधिकार विषय के प्राध्यापक डा. सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि मानव अधिकार मनुष्य के नैसर्गिक अधिकार हैं। बिना मानव अधिकारों के मनुष्य का जीवन अधूरा है।
विज्ञापन


रैली कालेज परिसर से आरंभ होकर कैलगुवां चौराहा तक गई। इसके बाद वापस कालेज में समाप्त हो गई। इस मौके पर डा. आशा साहू, डा. पंकज शर्मा, डा. ऊषा पाठक, डा. अनिल सूर्यवंशी, डा. संजीव शर्मा, डा. सूबेदार यादव, डा. सुभाष जैन, ओपी. चौधरी,
विज्ञापन


डा. राजेश तिवारी, डा. अवनीश त्रिपाठी, डा. विनीत अग्निहोत्री, डा. प्राची सक्सेना, डा. शिल्पी श्रीवास्तव, डा. ऊषा तिवारी, डा. मोहित तिवारी  उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें