संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार की अध्यक्षता में इस लोक अदालत में कुल 28605 वाद निस्तारित हुए। दो करोड़ 87 लाख 46 हजार 76 रुपये की धनराशि का निर्धारण हुआ। जिला जज ने 08 वाद निस्तारित किए।
अपर जिला जज गुलाब सिंह ने 04 वाद निस्तारित कर दो हजार रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज (डकैती) शबिस्तां आकिल ने 05 वाद निस्तारित कर 47000 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया। अपर जिला जज लोकेश कुमार ने 39 वाद निस्तारित किए। अपर जिला जज (पॉक्सो) मेराज अहमद ने 02 वाद निस्तारित कर पांच सौ रुपये की समझौता राशि का निर्धारण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने 5170 वाद निस्तारित कर 305000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया। सिविल जज (सीडि) अक्षयदीप यादव ने 455 वाद निस्तारित कर 27350 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। सिविल जज (सीडि-एफटीसी) सुरेखा ने 08 वाद निस्तारित कर 170000 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह ने 266 वाद निस्तारित कर 176500 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया।
प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय महेश नौटियाल ने 144 मामलों को निस्तारित किया। पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अरविंद कुमार ने 31 वाद निस्तारित कर 6105000 रुपये का प्रतिकर दिलाया। अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत सूबेदार सिंह ने 05 वादों का निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने 01 वाद निस्तारित कर 50000 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया।
महरौनी में 75 व तालबेहट में 214 वाद निस्तारित
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी नरेश कुमार दिवाकर ने 45 वाद निस्तारित कर 450 रुपये की समझौता राशि, सिविल जज (जूडि) महरौनी अतुल ने 30 वाद निस्तारित कर 1050 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया। न्यायिक अधिकारी तालबेहट रंजीत ने 214 वादों का निस्तारित कर 21 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
डीएम के अधीन न्यायालयों में संचालित वादों का हुआ निस्तारण
जिलाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों के वादों का भी निस्तारण हुआ, जिसमें सिंचाई विभाग के 14 वाद निस्तारित कर 1400 रुपये समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। वन विभाग के 30 वाद का निस्तारण कर 10 लाख रुपये समझौता धनराशि, परिवहन विभाग के 523 वाद का निस्तारित कर 203000 रुपये, जल संस्थान के 01 वाद का निस्तारित कर 1253 रुपये, अधिशासी अभियंता शहरी/ग्रामीण ने 22 वाद का निस्तारित कर 51403 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया।